{"_id":"675b40dc579cc072130f2f05","slug":"roadways-employees-demonstrated-with-their-demands-kasganj-news-c-175-1-mt11003-124955-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Fri, 13 Dec 2024 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज कर्मचारियों संयुक्त परिषद के आह्वान पर गुरुवार को निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रबंधक निदेशक के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र एआरएम को सौंपकर कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निदेशक को सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि डग्गेमार वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए। परिवहन निगम की बसों और निजी बसों के लिए निर्धारित वर्तमान यात्री कर की दरों अत्यधिक असमानता है। इसे ठीक किया जाए। परिवहन निगम में बसों के देखरेख के लिए एवं मरम्मतीकरण के लिए कार्यशालाएं व कर्मचारी तैनात किए जाए। राज्य कर्मचारियों की तरह मृतक आश्रित में चालक-परिचालकों के परिवार को नौकरी दी जाए।