फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways buses will operate on two new routes in the countryside

Agra News: देहात के दो नए मार्गों पर होगा रोडवेज बसों का संचालन

Fri, 19 Jan 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will operate on two new routes in the countryside
मैनपुरी। देहात के दो नए मार्गों पर इसी माह रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। रोडवेज द्वारा कराए गए सर्वे के बाद विभाग को भेजी गई रिपोर्ट को मंजूरी मिल गई है। एक बस का संचालन कुर्रा तथा दूसरी बस का संचालन करहल क्षेत्र से किया जाएगा। दोनों क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।रोडवेज के सर्वे के बाद परिवहन निगम ने करहल क्षेत्र के सहन से रोडवेज बस चलाने का निर्णय लिया है। मैनपुरी डिपो की बस सुबह मैनपुरी से बिछिया रोड होकर सहन जाएगी। सहन से इसी मार्ग से वापस मैनपुरी पहुंचेगी। मैनपुरी से एटा होकर यह बस यात्रियों को लेकर दिल्ली तक जाएगी। दिल्ली से लौटकर मैनपुरी में ही रात को रुकेगी। रोडवेज द्वारा दूसरी बस का संचालन कुर्रा से आगरा तक किया जाएगा। मैनपुरी डिपो की बस कुर्रा से सुबह के समय चलकर मैनपुरी पहुंचेगी। मैनपुरी से यह बस सवारियां लेकर शिकोहाबाद होते हुए आगरा तक जाएगी। आगरा से इसी मार्ग से वापस यह बस मैनपुरी पहुंचेगी। मैनपुरी बस स्टैंड पर ही यह बस रात में रुकेगी। दोनों बसों का नियमित रूप से संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed