फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways buses remain parked outside the bus stand, creating traffic jams.

Agra News: बस स्टैंड के बाहर खड़ी रहती है रोडवेज की बसें, बनते हैं जाम के हालात

Sun, 28 Jan 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses remain parked outside the bus stand, creating traffic jams.
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर आगरा, एटा और बरेली की ओर जाने वाली बसों के खड़े रहने से कई बार जाम के हालात बनते हैं। इन बसों के द्वारा बाहर से ही सवारियों के बसों में सवार करने और उतारने से यात्रियों को भी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

गंतव्य के लिए जाने के लिए यात्री बस स्टैंड पर पहुंचते हैं। दिल्ली, अलीगढ़ मार्ग की ओर जाने वाली बसें तो यात्रियों को बस स्टैंड के अंदर से मिल जाती हैं, लेकिन आगरा और बरेली की ओर जाने वाली अधिकांश बसें बस स्टैंड के बाहर ही खड़ी रहती हैं। जबकि यात्री इन बसों के इंतजार में बस स्टैंड के अंदर भटकते रहते हैं। आगरा और बरेली की ओर जाने वाली बसें बस स्टैंड के अंदर नहीं जाती हैं। जिस कारण यात्रियों को बाहर से बसों में सवार होने पर हादसों की भी आशंका बनी रहती है। रोडवेज की बसों के बाहर खड़े रहने से मार्ग सकरा हो जाता है और जाम के हालात बनते हैं। जिससे वहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed