फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus will be available on every route from Agra on Holi 2022

होली 2022: आगरा से हर रूट पर मिलेगी रोडवेज बस, रोडवेज कर्मियों की छुट्टी की निरस्त, मिलेगा भत्ता

Sun, 13 Mar 2022 10:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 10:08 AM IST
सार

फरवरी से रोडवेज बसों की कमी से जूझ रहे यात्रियों की समस्या रविवार से दूर हो गई है। आगरा से अब हर रूट के लिए बसें मिलेंगी। 

विज्ञापन
Roadways bus will be available on every route from Agra on Holi 2022
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए 13 से 22 मार्च तक परिक्षेत्र की सभी बसों का संचालन रूटों पर शुरू करेगा। आगरा के आईएसबीटी, ईदगाह, बिजलीघर बस अड्डों से दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर समेत सभी रूटों पर 550 से अधिक एसी और साधारण बसें चलेंगी। दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद जैसे रूटों पर हर आधा घंटे बाद बस मिल सकेगी। 

विज्ञापन


फरवरी से रोडवेज बसों की कमी से जूझ रहे यात्रियों की समस्या रविवार से दूर हो गई है। चुनाव ड्यूटी में लगाई गईं बसें लौटने के बाद वर्कशाप में मरम्मत के बाद रूटों पर लौट आई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि होली के त्योहार पर घरों में त्योहार मनाने जाने वाले यात्रियों के लिए होली स्पेशल बस सेवा 13 मार्च से शुरू हो जाएगी, जोकि भैया दौज के बाद 22 मार्च तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन

चालक-परिचालक को मिलेगा भत्ता

इस दौरान चालक, परिचालकों के लिए भी प्रोत्साहन भत्ता देने की घोषणा की गई है। होली के त्योहार पर सुगम संचालन के लिए परिचालन से जुड़े कार्मिकों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ, कानपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, ग्वालियर, झांसी के अलावा गोरखपुर, मेरठ, वाराणसी, बरेली, हापुड़ की बसें भी संचालित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वातानुकूलित बसों में बुकिंग कराएं

परिवहन निगम नौ पिंक बसों के अलावा शताब्दी, जनरथ, स्कैनिया एसी बसों का संचालन भी कर रहा है। सभी प्रमुख रूटों पर इन बसों में यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। बस अड्डे से भी बुकिंग कराई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed