{"_id":"5fcd218fca9684629073b272","slug":"roadways-bus-caught-fire-on-agra-isbt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आईएसबीटी पर पीलीभीत डिपो की बस में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आईएसबीटी पर पीलीभीत डिपो की बस में लगी आग, मची अफरातफरी
Mon, 07 Dec 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर रविवार की रात पीलीभीत डिपो की बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। इससे बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई, मगर तब तक बस जल चुकी थी।
विज्ञापन
पीलीभीत से सवारियां लेकर पीलीभीत डिपो की बस अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर रात करीब आठ बजे पहुंची थी। 8.30 बजे चालक, परिचालक नाश्ता करने चले गए। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने बस से लपटें उठती देखीं।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बताया कि आग बस के अगले हिस्से से लगी। इस पर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच बस के चालक, परिचालक भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इससे अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
आसपास खड़ी बसों को वहां से हटाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू किया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल ने बताया कि रोडवेज बस में आग लगने का कारण उसकी वायरिंग में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।