फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roads will be repaired in Ghiror area with Rs 38.30 lakh

Agra News: 38.30 लाख से घिरोर क्षेत्र में सड़कों की होगी मरम्मत

Wed, 01 Jan 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roads will be repaired in Ghiror area with Rs 38.30 lakh
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार लोगों की मांग पर शासन के निर्देश के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में घिरोर विकास खंड के अलग-अलग गांव के लिए जाने वाली सड़कों की मरम्मत करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

घिरोर क्षेत्र में कई सड़कों की हालत दयनीय है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार इसको लेकर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से भी मांग की गई थी। लोक निर्माण विभाग ने करहल-घिरोर मार्ग की मरम्मत कार्य के लिए 10.30 लाख की धनराशि जारी की है। मोहब्बतपुर से नगला कदम मार्ग के लिए 7 लाख की धनराशि जारी की है। वहीं घिरोर-कुरावली मार्ग से भवानीपुर मार्ग के लिए 10 लाख की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

घिरोर कुरावली मार्ग से लतीफपुर मार्ग के लिए 11 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अजय कुमार भास्कर ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कार्यदायी संस्था को नामित कर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी होने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed