{"_id":"667b148ff95972371d081774","slug":"roads-dug-under-pm-har-ghar-drinking-water-scheme-kasganj-news-c-175-1-mt11003-117079-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पीएम हर घर पेयजल योजना के तहत खोद दीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पीएम हर घर पेयजल योजना के तहत खोद दीं सड़कें
Wed, 26 Jun 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। प्रधानमंत्री हर घर पेयजल योजना के तहत गांव गांव में बनाई गई आरसीसी की सड़क जल निगम ने खोद डालीं। अब तीन साल बीतने के बाद इन सड़कों की मरम्मत जल निगम ने नहीं कराई है। इन सड़कों के नहीं बनने से गांव-गांव में समस्या उत्पन्न हो रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने जिलाधिकारी सुधा वर्मा तथा कासगंज जल निगम से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री हर घर पर पेयजल योजना के तहत खोदी गईं सड़कों को तुरंत बनवाया जाए। कहा कि इन खोदी गई सड़कों की दोबारा से मरम्मत कराने के लिए जल निगम जिम्मेदार है। जल निगम को इन गांव की खोदी हुई सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करानी चाहिए। इस दौरान मुनेंद्र सिह, असहाब हुसैन, तारिक महमूद, संजय यादव, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।