फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road will be built in the name of young writer Ishika Bansal in agra

आगरा: युवा लेखिका इशिका बंसल के नाम से बनेगी सड़क, मेयर नवीन जैन ने की घोषणा

Wed, 27 Jan 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Road will be built in the name of young writer Ishika Bansal in agra
मेयर नवीन जैन ने इशिका बंसल को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

अपने साहित्य लेखन से देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन करने वाली राज्यस्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) से सम्मानित हुई युवा लेखिका इशिका बंसल को बधाई देने के लिए सोमवार को आगरा के मेयर नवीन जैन इशिका के निवास पर पहुंचे। महापौर नवीन जैन ने बेटी इशिका को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और दुपट्टा पहना कर सम्मान भी किया। इस दौरान महापौर नवीन जैन ने बेटी इशिका बंसल के नाम से सड़क बनाये जाने व अन्य विकास कार्य को कराये जाने की घोषणा की। 

विज्ञापन


संत नगर फेस टू, नगला बघेल, दयालबाग निवासी बेटी इशिका बंसल को उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रतिष्ठित विवेकानंद यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) से सम्मानित किया गया है। इशिका बंसल जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- आगरा की इशिका बंसल को मिला विवेकानंद यूथ अवार्ड, मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर नवीन जैन ने घोषणा की कि नगर निगम द्वारा उसके नाम पर उसके घर (संत नगर फेस टू, नगला बघेल, दयालबाग) तक की सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स, नाली, पट्टी, व खरंजा भी बनवाया जाएगा। महापौर नवीन जैन की इस घोषणा से इशिका बंसल और उनका परिवार काफी उत्साहित नजर आया और इसके लिए उन्होंने महापौर नवीन जैन को धन्यवाद दिया।

मथुरा: स्टंट दिखाते समय बेकाबू हुआ ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा युवा किसान

10वीं की छात्रा इशिका बंसल अंग्रेजी भाषा की लेखिका हैं। उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पहली किताब सातवीं कक्षा में लिखी थीं। कवि डॉक्टर कुमार विश्वास,  दिल्ली के कवि डा. हरीश अरोड़ा, गजलकार अशोक रावत समेत कई कवियों की 80 से अधिक हिंदी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed