फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Protest: Tractor Overturns During Stunt In Mathura

मथुरा: स्टंट दिखाते समय बेकाबू हुआ ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा युवा किसान

Wed, 27 Jan 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest: Tractor Overturns During Stunt In Mathura
मथुरा में स्टंट के दौरान पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में किसान यमुना एक्सप्रेस पर चढ़ने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर पर स्टंट दिखा रहा युवक बाल-बाल बच गया जब उसका ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। ट्रैक्टर पलट गया और युवक उससे बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर पलटने के बाद सीधा हो गया और मैदान में बिना ड्राइवर के दौड़ने लगा। इस घटना के बाद कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाई और ट्रैक्टर पर चढ़कर उसे काबू में किया। ये घटना मथुरा के नौहझील बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज की है। गनीमत रही कि गंभीर हादसा घटित नहीं हुआ।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुए बवाल के बाद मथुरा जिले के किसान भड़क गए।मंगलवार को हजारों की संख्या में किसान सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ट्रैक्टर लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए और दिल्ली जाने लगी। इन किसानों को टप्पल कट पर रोक लिया गया। पुलिस-प्रशासन के अफसर के समझाने पर किसान मान गए। इसके बाद मथुरा लौट गए। 

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने के एलान के बाद मथुरा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के दावे किए थे। सोमवार सुबह से ही हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए थे। मंगलवार को फोर्स और बढ़ा दी गई, लेकिन दिल्ली में हुए बवाल के बाद मथुरा जिले के किसान भी बेकाबू हो गए। 

नौहझील क्षेत्र में स्थित मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे धरना-प्रदर्शन में सुबह से ही किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचने लगे थे। यहां किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया व अन्य किसानों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ट्रैक्टर रैली लेकर निकल पड़े। बाजना कट से किसान ट्रैक्टर लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। किसानों की भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई। 

टप्पल कट से लौटी ट्रैक्टर रैली
किसानों के दिल्ली जाने की सूचना पर डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स के साथ टप्पल कट पर पहुंच गए। यहां किसानों की ट्रैक्टर रैली को रोक लिया गया। अफसरों ने काफी देर तक किसानों को समझाया। इसके बाद किसान लौटने को तैयार हुए। एक्सप्रेसवे पर रैली में करीब एक हजार से ज्यादा ट्रैक्टर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed