फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road turned into a stretch of potholes becomes a cause of accidents

Agra News: गड्ढों में तब्दील सड़क बनी हादसों का सबब

Wed, 07 Oct 2026 12:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Road turned into a stretch of potholes becomes a cause of accidents
सड़क में हो रहे गड्ढे
इरादतनगर। शमशाबाद वाया इरादतनगर करीब 10 किलोमीटर लंबा मार्ग इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जर्जर सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब तक महिला समेत तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई दर्जन लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

सड़क पर बने गहरे गड्ढों से बचने के प्रयास में दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। स्कूली बच्चों और महिलाओं को भी आए दिन चोटिल होना पड़ रहा है। वहीं, गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन आपस में टकराने से कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं। यह मार्ग कानपुर-मुंबई बाईपास से जुड़ा प्रमुख रास्ता है, जिस पर छोटे वाहनों के साथ भारी वाहनों की भी आवाजाही रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है। ग्रामीणों के अनुसार विभाग ने कुछ समय पहले गड्ढों में गिट्टियां भरवाई थीं, लेकिन डामरीकरण का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द सड़क का डामरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed