फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Transport Office income Loss of revenue of Rs 3 crore

लोकसभा चुनावों ने घटाई परिवहन विभाग की 'आमदनी', जानिए कितने राजस्व की हुई हानि

Thu, 16 May 2019 03:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 May 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Road Transport Office income Loss of revenue of Rs 3 crore
संभागीय परिवहन कार्यालय आगरा
लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लगने के बाद अप्रैल में चार पहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री में भारी कमी आई। आचार संहिता में धनराशि लेकर जाने का डर कहें या फिर वाहनों के बीमा में बढ़ी धनराशि, लोगों ने निजी वाहनों की खरीद में कम रुचि दिखाई। इस कारण आरटीओ को आगरा मंडल में तकरीबन तीन करोड़ रुपये का झटका लगा।
विज्ञापन

 
लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद नगदी की चेकिंग की जाने लगी थी। एक अप्रैल से ही निजी दो पहिया और चार पहिया कार आदि की खरीद कम हो गई। गाड़ियों की खरीद पर चुनाव का असर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी चारों जिलों में दिखाई दिया। इस कारण खरीद में गिरावट आ गई। 
विज्ञापन


आरटीओ अधिकारियों का कहना है कि एक अप्रैल से वाहनों का बीमा भी महंगा हो गया। पहले जहां दोपहिया वाहन में बीमा कराने में 1800 रुपये खर्च हो रहे थे, अब यह धनराशि पांच हजार रुपये पहुंच गई है। उधर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी एक अप्रैल से बनी गाड़ियों पर लगना शूरू हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं सब कारणों से आरटीओ को वाहनों से होने वाली बिक्री में कमी के कारण करीब तीन करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा। वर्ष 2018 में जहां 18319 वाहनों की खरीद मंडल में की गई, वहीं अप्रैल 2019 में 15288 गाड़ियां ही बिक सकीं। एआरटीओ (प्रशासन) एके सिंह ने बताया कि मंडल में अप्रैल में वाहनों की बिक्री में कमी आने के कारण करीब तीन करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा हुआ है। इसे जल्द रिकवर किया जाएगा। 

अप्रैल 2018 में विक्रय हुए वाहन : 18319
आगरा:     9466
फिरोजाबाद: 3227
मैनपुरी : 2176
मथुरा:   3450

अप्रैल 2019 में विक्रय हुए वाहन: 15288
आगरा:   8458 
फिरोजाबाद: 1838
मैनपुरी: 1090
मथुरा: 3902
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed