फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road near agra is very bad

कमाई 64 करोड़, मगर सड़कें खस्ताहाल

Sun, 10 Apr 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
road near agra is very bad
सड़क - फोटो : amar ujala
ताजमहल पर टिकट से कमाई करोड़ों की है लेकिन पर्यटकों की सहूलियत के संसाधनों में कोई सुधार नहीं हुआ है। खस्ताहाल सड़कों से गुजरकर ताज तक पहुंचने वालों की मुश्किल तब और बढ़ जाती है, जब परिसर में वॉशरूम, टॉयलेट और बेंच जैसी बुनियादी संसाधनों का टोटा दिखाई पड़ता है। इस धरोहर से होने वाली कमाई परिसर में संसाधन बढ़ाने पर खर्च होने के बजाय खामोशी से अफसरों की सुविधाओं पर खर्च हो जाती है।    
विज्ञापन

पिछले साल यहां सात लाख विदेशी और 60 लाख भारतीय पर्यटक आए। इस हिसाब से देखें तो एएसआई-एडीए को टिकट से 64 करोड़ रुपये की आय हुई। ताज के टिकट पर वसूले जा रहे पथकर को खर्च करने के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में बाकायदा एक कमेटी बनी हुई है। डीएम, नगर आयुक्त, एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद, एडीए के उपाध्यक्ष और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष इसके सदस्य हैं। कमेटी पर्यटन सुविधाओं व सड़क-बिजली पर 40 फीसदी, पर्यावरण सुधार व सफाई पर 20 फीसदी, पर्यटन के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 15 फीसदी, टूरिस्ट पुलिस पर 10 फीसदी और पर्यटकों की सुविधा पर 15 फीसदी खर्च कर सकती है।
विज्ञापन

हालांकि वास्तविकता इसके उलट है। यह रकम अपेक्षाकृत गैरजरूरी सुविधाओं पर खर्च की गई है। जिला प्रशासन ने दो इनोवा व दो बोलेरो गाड़ियां खरीदने पर 45 लाख रुपये खर्च किए हैं। एएसआई अधिकारी के लिए टोयोटा इटियोस कार के लिए 8.67 लाख, दो स्कॉर्पियो के लिए 48.87 लाख, एडीएम (प्रोटोकॉल) आफिस के लिए लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकापी मशीन पर 2 लाख रुपये खर्च किए गए। यही नहीं डिप्टी एसपी के आफिस की रंगाई-पुताई पर भी 5.92 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। कमिश्नर प्रदीप भटनागर का कहना है कि पथकर के इस्तेमाल से पर्यटन सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। किसी तरह के खर्च को लेकर जो भी प्रस्ताव आते हैं, उन पर सभी सदस्य चर्चा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



196 करोड़ खर्च फिर भी हालात बदतर
ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में इलाके की सूरत बदलने के लिए 196 करोड़ रुपये का ताजगंज प्रोजेक्ट चल रहा है लेकिन छह महीने से इसका काम बंद है। छह महीने पहले ही ताजगंज की सड़कों को केबल डालने के लिए खोदा गया था। बाद में इसे मरम्मत के बिना ही छोड़ दिया गया। आए दिन पर्यटक इन सड़कों पर गिरकर घायल हो जाते हैं।

‘पथकर का पैसा सड़कों पर खर्च नहीं हो रहा है। अधिकारी मनमाने तरीके से पथकर की रकम को खर्च करते हैं।’
- राकेश चौहान (सदस्य, पथकर सलाहकार समिति)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed