फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road in up will be repaired till fifteen november

यूपी के मुख्य सचिव का दावा, 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त हो जाएंगी सड़कें

Fri, 29 Sep 2017 07:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 29 Sep 2017 07:15 AM IST
विज्ञापन
road in up will be repaired till fifteen november
मुख्य सचिव राजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने गुरुवार को आगरा मंडल के चारों जनपदों के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की। इसमें उनका जोर तीन बातों पर रहा। एक तो कृषि ऋण मोचन का काम तेजी से पूरा किया जाए। 
विज्ञापन


दूसरा, एक अक्तूबर से गड्ढे भरने का अभियान चलाया जाए। तीसरा, धान खरीद के लिए सभी व्यवस्था जल्द पूरी कर ली जाएं। उन्होंने आगरा में गंगाजल परियोजना में आ रहीं बाधाएं दूर करने के लिए कहा। सिविल एंक्लेव के लिए जमीन अधिगृहण के कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सुबह आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग की। इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में पहले कानून व्यवस्था और फिर विकास कार्यो की समीक्षा की। शाम छह बजे प्रेस वार्ता में उन्होंने समीक्षा के बारे में बताया कि धान खरीद के लिए केंद्र खोले जा रहे हैं। इन पर सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीजीएस से सीधे खाते में पैसा

आगरा मंडल में फिरोजाबाद और मैनपुरी में काफी धान होता है। इस बार किसानों को आरटीजीएस से सीधे खाते में पैसा मिलेगा। उन्होंने शासन की सभी योजनाओं को आधार से जोड़ने के निर्देश दिए। बताया कि दिसंबर आखिर तक तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे खाते में पैसा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस बार सड़कों के गड्ढे भरने के लिए बजट दिया जा रहा है। 15 नवंबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त की जाएंगी। सड़कों का निर्माण भी 15 जनवरी तक हो जाएगा। इस दौरान आईजी रेंज राजा श्रीवास्तव, मंडलायुक्त के.राम मोहन राव और चारों जिलों के डीएम तथा एसएसपी मौजूद रहे।

प्रति किसान औसत 62 हजार का ऋण माफ

कृषि ऋण माफी में गड़बड़ी की शिकायतों पर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में 23 लाख किसानों का ऋण माफ किया जा रहा है। प्रति किसान औसत देखा जाए तो 62 हजार रुपये है। केवल तीन चार फीसदी किसान ऐसे हैं जिनका 10 हजार रुपये से कम का ऋण माफ हुआ है।

एक्सप्रेस-वे पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

मुख्य सचिव ने कहा कि मंडल में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ लेकिन कुछ काम होने शेष हैं। इनके लिए निर्देश दिए गए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे बुधवार की रात हुई बस लूट पर उन्होंने कहा कि दोनों एक्सप्रेस वे ( आगरा-लखनऊ और यमुना एक्सप्रेस वे ) पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed