फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road digging after penalty

37.50 लाख का जुर्माने के बाद भी खोद डाली सड़कें

Fri, 12 Nov 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
road digging after penalty
आगरा। धूल नियंत्रण के उपाय न करने और प्रदूषण फैलाने पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तीन दिन पहले जलनिगम पर 37.50 लाख रुपये का जुर्माना किया। जुर्माने के बाद भी जलनिगम की कार्य प्रणाली में बदलाव नहीं आया। जलनिगम ने बृहस्पतिवार को मारुति एस्टेट में सिंपकिंस स्कूल के गेट के पास सड़क फिर से खोद दी। वहीं बोदला रोड के दहतोरा मोड़ पर एक महीने पहले इंटरकनेक्शन के लिए खोदी सड़कों को यूं ही छोड़ रखा है। बोदला-सिकंदरा रोड पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं जिससे इस रोड के किनारे रहने वाले लोग, कारोबारी और राहगीर बेहाल हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जुर्माने के बाद भी जलनिगम का रवैया नहीं बदला। पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों पर न पानी का छिड़काव किया गया और न ही पर्दे लगाए गए। बोदला सिकंदरा रोड पर धूल के गुबार के कारण डिवाइडर पर दो इंच मोटी धूल की परत जमा है वहीं पौधों की पत्तियों का रंग तक धूल के कारण बदल गया है।
विज्ञापन

तीन दिन का काम, एक माह से खोदी पड़ी सड़क
बोदला-सिकंदरा रोड पर जलनिगम की पाइपलाइन के साथ इंटरकनेक्शन का काम दो जगह किया गया था। यह काम महज तीन दिन का था, लेकिन एक महीने से बोदला सिकंदरा रोड खोदी हुई पड़ी है, जहां धूल के गुबार उड़ रहे हैं। जिस जगह वॉल्व लगाकर इंटरकनेक्शन किया गया है, वहां 20 मीटर का हिस्सा कच्चा छोड़ दिया गया है। मिट्टी का कॉम्पेक्शन होने के कारण यहां दो फुट तक गहरे गड्ढे हो गए, जहां से वाहन निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमा कराया पिछले साल का 6.72 करोड़ रुपये का जुर्माना
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए जलनिगम पर 37.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जलनिगम ने अभी इसे जमा नहीं किया है। बीते साल नेशनल हाईवे अथॉरिटी पर 6.72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसे इस साल जमा कराया गया। बोर्ड के प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी डा. विश्वनाथ शर्मा के मुताबिक पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाकर बोर्ड के मुख्यालय को भेज दिया गया है। अब जलनिगम के खिलाफ वसूली कार्रवाई मुख्यालय को करनी है।
मेट्रो के दावे कागजी, पूरे एक किमी तक धूल के गुबार
यूपी मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा फतेहाबाद रोड पर ट्राइडेंट होटल से ताज व्यू होटल तिराहे तक पिलर और स्टेशन निर्माण का काम किया जा रहा है, वहीं पीएसी मैदान पर मेट्रो शेड तैयार किया जा रहा है। यहां धूल के गुबार उड़ रहे हैं, लेकिन मेट्रो के अधिकारी दलील दे रहे हैं कि लगातार पानी का छिड़काव हो रहा है। मेट्रो के पीआरओ पंचानन मिश्रा के मुताबिक आगरा मेट्रो पानी का छिड़काव करने के साथ डस्ट कंट्रोल के कदम उठा रहा है। फतेहाबाद रोड शहर का वीआईपी रोड होने के साथ ही इनर रिंग रोड और एक्सप्रेस वे से सीधे जुड़ा है, जहां सभी पंचतारा और सितारा होटल मौजूद हैं। यहां आ रहे सैलानी धूल के गुबार देखकर हैरान परेशान हैं।

ठेकेदार को चेतावनी दी
पानी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान मेन लाइन से कनेक्शन के लिए वॉल्व का काम किया गया था। यहां पर्दे और बैरिकेडिंग लगाई गई थी। जल्द ही सड़क पर गिट्टियां बिछाकर बिटुमिन से निर्माण करा दिया जाएगा। धूल नियंत्रण के उपाय करने के लिए ठेकेदार को चेतावनी भी दी है। - महेश गौतम, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम वर्ल्ड बैंक इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed