Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road damage from floods remains unrepaired, posing a risk of accidents.

Agra News: भरे नहीं बाढ़ से मिले सड़कों के जख्म, हादसे का खतरा

Tue, 10 Nov 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Road damage from floods remains unrepaired, posing a risk of accidents.
बाह: पड़ताल: नहीं भरे गये बाढ़ के जख्म, टूटी पड़ी पुलिया से हादसे का खतरा
बाह। पिछले साल आई बाढ़ में बटेश्वर के मंदिर मार्ग को पशु मेले से जोड़ने वाले रास्ते की पुलिया ध्वस्त हो गई थी। रास्ते पर मिट्टी डलवाई गई है लेकिन पुलिया की मरम्मत नहीं हो सकी। मार्ग के किनारे गहरी खाई होने की वजह से हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बटेश्वर के प्रवेश द्वार से 20 गज की दूरी पर पशु मेला क्षेत्र के रास्ते का मोड़ है। सोमवार सुबह 10 बजे मोड़ पर बाढ़ में क्षतिग्रस्त पुलिया जस की तस मिली। रास्ते पर मिट्टी जरूर भरा दी गई है, जिससे पशु मेला क्षेत्र के वाहन एवं मवेशी के साथ व्यापारी किसान आवाजाही करते मिले। राजाखेड़ा के नेमीचंद, बसई के राजकुमार ने बताया कि पुलिया के कटान पर वाहनों के फंसने एवं पलटने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या पर स्नान के लिए पहुंचे जरार के सुनील, लक्ष्मी आदि ने बताया कि लोक मेले में पुलिया के एक छोर पर मनोरंजन का साधन झूला लगाया गया है। पुलिया के कटान का गहरा गड्ढा मनोरंजन के साधन पर आने-जाने के दौरान हादसे का कारण बन सकता है। समय रहते पुलिया की मरम्मत एवं बाढ़ के कटान की खाई को भरे जाने की जरूरत है। मुख्य पर्व पूर्णिमा एवं दूज को भीड़ उमड़ती है। इस दौरान भी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण के वक्त भी स्थानीय लोगों की ओर से समस्या उठाई गई थी। स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार कर पुलिया की मरम्मत कराई जाएगी।- चंद्रकेश, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed