फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road construction work in Bichpuri halted due to allegations of substandard material.

Agra News: बिचपुरी में घटिया सामग्री के आरोप पर सड़क निर्माण का कार्य रुका

Fri, 14 Nov 2025 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Road construction work in Bichpuri halted due to allegations of substandard material.
बिचपुरी। लोक निर्माण विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से चौहटना होते हुए सदरवन नहर तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर काम बंद करा दिया।
विज्ञापन


चौहटना के रहने वाले मोहित रावत ने बताया कि सड़क में डाली गईं गिट्टियां उखड़ रही हैं। सफाई भी नहीं कराई जा रही है। इसे लेकर बिचपुरी, चौहटना और सदरवन के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। तीनों गांव के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई और कार्य को बंद करा दिया। सूचना मिलते ही अवर अभियंता उमापति वर्मा मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की ओर से मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। जेई ने सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुसार ही कराने का आश्वासन दिया। इस पर हंगामा कर रहे ग्रामीण शांत हो गए। दोपहर करीब एक बजे कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया। इस दौरान रवि चौधरी, खजान सिंह, आर्यन पचौरी, नेत्रपाल चौधरी, सचिन, शिवम, अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed