फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road construction got started, road construction also started

रास्ते के पानी कराई निकासी, सड़क निर्माण भी शुरू

Sun, 24 Oct 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Road construction got started, road construction also started
पिनाहट ब्लॉक के गांव नयावास में पानी निकालकर गिट्टी डलती हुई - फोटो : Agra Dehat
पिनाहट। गांव नयाबास में रास्ते में जलभराव के कारण स्कूली बच्चों से भरी बस तालाब में पलटने के बाद अफसरों की नींद टूटी। आनन-फानन में रास्ते के पानी की पंपिंग सेट लगाकर निकासी कराई गई। सड़क का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

नयाबास गांव के मुख्य मार्ग पर तालाब का पानी कई महीने से भरा था। प्रधान देवानंद परिहार व ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ब्लॉक, तहसील जाकर शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह इसी पानीभरे रास्ते में अनियंत्रित हुई स्कूली बच्चों से भरी बस तालाब में पलट गई थी। हादसे में बस सवार 40 बच्चे बाल-बाल बचे थे। बस के शीशे तोड़कर बच्चों को निकाला गया था।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद प्रशासन की नींद टूटी। शुक्रवार से ही जेसीबी मशीन द्वारा जल निकासी को खुदाई कराई गई। शनिवार को प्रधान ने पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी कराई। बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी शिकायत की गई। इस पर शनिवार से सड़क बनाने का काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ओमकार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान से कहकर जलनिकासी करा दी गई है। रास्ते का भी निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed