फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ROAD CONStraction WITHOUT PROCES

मानकों की अनदेखी कर सड़क निर्माण

Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
ROAD CONStraction WITHOUT PROCES
घिरोर। तहसील घिरोर के नाहिली में ग्राम पंचायत द्वारा नाहिली से बमरौली तक कराए जा रहे संपर्क मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई जा रही सड़क में पंचायत सचिव जर्मन सिंह यादव की देखरेख में सड़क पर इंटरलॉकिंग बिछाने का काम कराया जा रहा है। आरोप है कि इसमें मानक के अनुसार सीमेंट की ईटों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है सड़क निर्माण में सीमेंट की ईटों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने से कुछ ही समय में सड़क के उखड़ जाने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से डीएम से शिकायत की है। प्रबल चौहान ने शिकायत में कहा है मानक की अनदेखी करके कराए जा रहे काम में सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। मानक के अनुसार ईंटों के नीचे रेत तक सही तरीके से नहीं बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी करके सड़क बनवाने की जानकारी नहीं है। मौके पर जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार कटियार, एसडीएम घिरोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed