फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road constraction

चिंताजनक सेटेलाइट से गायब हुआ कासगंज का ग्रीन कवर, शासन चिंतित

Tue, 31 Dec 2019 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
road constraction
कासगंज में फोरलेन के लिए काटे जा रहे पेड़, फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पेड़ों के अंधाधुंध कटान और फोरलेन की भेंट चढ़ी हरियाली के बाद जिले के आंकड़े चौकाने वाले आए हैं। सेटेलाइट सिस्टम से कासगंज का ग्रीनकवर गायब हो गया है। वन विभाग ने शासन के अलाव पर्यावरण मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है, जिसमें पर्यावरण को लेकर चिंता जताई है। स्पष्ट किया है कि सेटेलाइट से कासगंज का ग्रीन कवर गायब होने का कारण फोरलेन के लिए पेड़ काटे जाना है।
विज्ञापन

फोरलेन के लिए काटे गए पेड़ों के कारण कासगंज जिले की सीमा में एक बड़ा वन क्षेत्र कम हो गया। पेड़ काटे जाने से पहले सेटेलाइट पर कासगंज-बरेली मार्ग की हरियाली का एक बड़ा क्षेत्रफल दिखाई देता था, लेकिन पेड़ काटने के बाद सेटेलाइट से यह हरियाली क्षेत्र गायब हो गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि कासगंज में हरियाली कम हुई है। हालांकि डीएम सीपी सिंह व वन विभाग के अफसर संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण की पहल कर रहे हैं। चंदनपुर घटियारी में एक बड़ा वन क्षेत्र स्थापित किया है, लेकिन अभी इस वन क्षेत्र के पूर्ण विकसित होने में समय लगेगा। शासन ने वन विभाग से रिपोर्ट मांगी। वन विभाग ने शासन और पर्यावरण मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। उसमें स्पष्ट किया है कि फोरलेन के लिए पेड़ काटे जाने से सेटेलाइट से ग्रीनकवर गायब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed