फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road caves in due to rain; ten foot-deep pit poses accident risk.

Agra News: बारिश से धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा

Sun, 13 Sep 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Road caves in due to rain; ten foot-deep pit poses accident risk.
फतेहाबाद फोटो।यमुना पुल के पास बारिश से धंसी सड़क के किनारे बने गहरे गड्ढे के पास से गुजरते बाइ
फतेहाबाद। फतेहाबाद फिरोजाबाद मार्ग पर धारापुरा गांव के पास यमुना नदी के पुल के निकट बारिश के चलते सड़क धंस गई है। सड़क के नीचे की मिट्टी बहने से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे के आसपास झाड़ियां उगी होने के कारण यह दूर से वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता। ऐसे में रात के समय इस स्थान पर बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने के साथ सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग से यमुना पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर घुमावदार मोड़ है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई। सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मौके पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। झाड़ियां होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढा नजर नहीं आता है। ग्रामीणों का कहना है इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। रात में तेज रफ्तार वाहन चालक यदि समय रहते सड़क धंसने का अंदाजा नहीं लगा पाएं, तो वाहन गड्ढे में गिर सकता है। पुल के पास सड़क धंसने के कारण वाहन गड्ढे में गिरने के बाद करीब 50 फीट गहरी खाई में जाकर पलट सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के कारण फतेहाबाद फिरोजाबाद मार्ग पर करीब तीन स्थानों पर सड़क धंस गई है। इन स्थानों पर भी गहरे गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढों को भरवाने, सड़क की मरम्मत कराने और दुर्घटना से बचाव के लिए संकेतक व बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed