फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident One Died Two Injured In Etah News in Hindi

एटा में डंपर ने तीन मजदूरों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Fri, 11 Oct 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Road Accident One Died Two Injured In Etah News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर
एटा में दूध चिलर में काम करने जा रहे तीन मजदूरों को डंपर ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सीएससी जलेसर लेकर पहुंचे, यहां से डाक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। एक मजदूर की रास्ते में मौत हो गई जब कि दूसरे साथी जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन


थाना जलेसर क्षेत्र स्थित आगरा-जलेसर मार्ग पर आनंद मिल्क चिलर है। रवीकांत (18) पुत्र चंद्रपाल, मनोज कुमार पुत्र विजय सिंह और ईश्वरी सिंह निवासीगण काजीपुर बदनपुर थाना सकरौली पैदल डयूटी पर जा रहे थे। 
विज्ञापन


आनंद मिल्क चिलर के पास ही डंपर ने पीछे से तीनों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर भेजा और परिजनों को खबर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया, रास्ते में रवीकांत की मौत हो गई। परिजन घायलों को आगरा भर्ती कराकर रविकांत का शव पोस्टमार्टम के लिए एटा ले लाए। परिजनों ने बताया तीनों आनंद मिल्क चिलर में मजदूरी का कार्य करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed