फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident on yamuna expressway two man died

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसा कंटेनर, बदायूं के 2 लोगों की मौत

Mon, 02 Apr 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बलदेव (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बलदेव (मथुरा) Updated Mon, 02 Apr 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
road accident on yamuna expressway two man died
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में सोमवार को कंटेनर आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। घटना में कंटेनर के मालिक और चालक की मौत हो गई। वहीं दो पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


बदायूं के गांव पखानू थाना अलापुर निवासी नाबेद और सलीम पशु व्यापारी हैं। वह गांव पखानू निवासी मोहम्मद कलीम (30 वर्ष) के कंटेनर में 10 पशु लेकर आजमगढ़ के जुबेरगंज से अलीगढ़ बाईपास पर लगने वाली पशु पेंठ जा रहे थे। 
विज्ञापन


कंटेनर को गांव दारा नगर अलापुर बदायूं निवासी पप्पू (28) चला रहा था। तड़के चार बजे जब सभी यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र के गांव कासिमपुर के निकट से गुजर रहे थे, तभी तेज गति से चल रहा कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में कलीम पुत्र सुलेमान और पप्पू पुत्र फतेह खान की मौके पर मौत हो गई। नाबेद व सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बलदेव पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

हादसा इतना दर्दनाक था कि घायल कंटेनर में फंसगए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला। 

मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजे गए। गंभीर रूप से घायल नाबेद व सलीम को आगरा अस्पताल भेजा गया। बलदेव पुलिस कंटेनर और ट्रक को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed