आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, सात यात्रियों की मौत, 40 से अधिक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह बस भीषण हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हैं। इन्हें आगरा के अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे।
हादसा आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 27 के समीप हुआ। बताया गया है कि सवारियों से भरी बस बिहार से राजस्थान के जयपुर जा रही थी।माइलस्टोन 27 के समीप चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई।
अनियंत्रित बस आगे चल रहे रेत से भरे ट्रक से टकराई गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही बस के परखच्चे उड़ गए। बस में चीख-पुकार मच गई। घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में सात वर्षीय बच्ची भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग बिहार के अलग अलग जगहों के रहने वाले थे। जयपुर मेहनत मजदूरी करने जा रहे थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इसके प्रयास कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.