{"_id":"5dbf9d738ebc3e015c0cd1b9","slug":"road-accident-near-firozabad-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई वॉल्वो बस, 24 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई वॉल्वो बस, 24 यात्री घायल
Tue, 05 Nov 2019 09:28 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Nov 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार रात विधूना से गुरुग्राम जा रही प्राइवेट वॉल्बो बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 14 यात्रियों को सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
अग्निहोत्री परिहार ट्रैवल्स की बस औरैया के विधूना से गुरुग्राम जा रही थी। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। रविवार रात करीब एक बजे फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र में चालक को झपकी आ गई। इसके कारण बस एक्सप्रेस वे पर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई।
तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और सोते हुए यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स और एक्सप्रेस वे राहत दल के कर्मचारी पहुंच गए। यूपीडा कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाला और एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन
रात के समय अचानक काफी संख्या में घायलों के आने से इमरजेंसी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राथमिक उपचार के बाद 14 लोगों को सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जबकि बाकी को छुट्टी दे दी गई। तीन यात्रियों को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है।

हादसे में ये यात्री हुए घायल
वीरेंद्र सिंह (40) पुत्र जगराम निवासी रामपुर, रीना (25) पत्नी मातासरन, मोहन सिंह (27) पुत्र मानसिंह निवासी महेवी माधवगढ़, विकास कुमार (28) पुत्र अशोक कुमार निवासी जीतपुरा, विक्रम (21) पुत्र मूलचंद्र निवासी वावनी, शिवम (25) पुत्र शिव कुमार निवासी माधवगढ़, रवीश (28) पुत्र राम कुमार निवासी जालौन हैं। अजयपाल (32) पुत्र वीरपाल निवासी फजलपुर, अजय (22) पुत्र राजकुमार, प्रदीप (20) पुत्र नरेश चंद्र निवासी औरैया जनपद के हैं।
उदयवीर (22) पुत्र शोभाराम निवासी बमनीपुर ऊसराहार, योगेंद्र (30) बाबूराम निवासी नगला पार, गीता (18) पुत्री नरेश चंद्र निवासी नगला पार, श्रीकिशन (30) पुत्र मातादीन निवासी शमशेरगंज, दीपू (24) पुत्र नरेश चंद्र निवासी उमरैन, जितेंद्र कुमार (22) पुत्र दिनेश निवासी दिनापुर, सुनीता देवी (30) पत्नी नरेश, शिकरार (25) पुत्र इसरार, गौरव (20) पुत्र राकेश चंद्र, सोनेलाला (65) पुत्र बिहारीलाल निवासी किशनी व जितेंद्र (18) पुत्र एकतन सिंह निवासी लक्ष्मनपुर, बेबर व श्याम (20) पुत्र प्रेमदास व अनुज (28) पुत्र रामशंकर निवासी कुर्रा मैनपुरी हैं।