{"_id":"5fdcf1d88ebc3e3c4e0f987b","slug":"road-accident-kasganj-news-agr472576275","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद एकत्रित लोग
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)। पटियाली-बदायूं मार्ग पर ग्राम कादरगंज के निकट बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मौत का शिकार मुन्ना सिंह (55) पुत्र लखपत निवासी हजरतगंज जनपद बदायूं हुआ। वह अपने साथी रंजीत के साथ सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम बढ़ौला में रिश्तेदारी में जा रहा था। कादरगंज के निकट पहुंचने पर बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इसमें मुन्नासिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को पुलिस ने पटियाली स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम भेज दिया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
बस ने बाइक सवारों में मारी टक्कर, दो घायल
सोरों। सोरों से बाइक से अपने गांव जा रहे दो बाइक सवारों को बस ने पुलिस लाइन के समीप टक्कर मार दी। जिससे बाइक बस के नीचे आ गई। दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। ओमवीर सिंह पुत्र लटूरी सिंह निवासी गांव रायपुर पटना व हरिओम पुत्र पन्नालाल निवासी गांव प्रहलादपुर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। पुलिस लाइन के समीप बस में उनमें टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद