{"_id":"5e808ba78ebc3e76991108e1","slug":"road-accident-kasganj-news-agr4358336123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आगरा-बरेली हाइवे पर ग्राम मामों के समीप हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है।
सड़क हादसे में मौत का शिकार देवेंद्र (28) पुत्र कल्लू सिंह निवासी नगला खंजी हुआ। उसका बहनोई दीपचंद कोरोना के चलते गुजरात के सूरत से पलायन कर आ रहा था। वह जैसे तैसे ट्रक आदि से एटा तक आ गया। एटा से जब कोई वाहन नहीं मिला तो उसने अपनी ससुराल में एटा तक पहुंचने की सूचना दी। सुबह लगभग चार बजे देवेंद्र अपने बहनोई को लेने के लिए एटा बाइक से जा रहा था। जब वह ग्राम मामों के समीप पहुंचा तो बालू से भरी हुई बैलगाड़ी से टकरा गया।
जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। युवक की मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि देवेंद्र बीएससी का छात्र था। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा है।