फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident in etah-kasganj

एटा और कासगंज में सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत

Fri, 29 Nov 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
road accident in etah-kasganj
कासगंज के गोरहा पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : KASGANJ
एटा/कासगंज। एटा और कासगंज जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतकों के परिवारों में चीत्कार मचा है। एटा के मिरहची में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

एटा के मिरहची कस्बा चौराहे पर बरात चढ़ते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। थाना व कस्बा मिरहची निवासी रजत राठौर पुत्र हरी नारायण चचेरे भाई विमल की बरात में शामिल होने आया। बरात चढ़ते समय चौराहे पर वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और परिजनों को समझाकर जाम खुलाया।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र सकरौली रोड स्थित रेलवे फाटक के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार विनोद पुत्र दुर्गपाल निवासी महापुर थाना सकरौली की मौत हो गई, जब कि गंभीर रूप घायल साथी सुरेश पुत्र सत्यप्रकाश को आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सकरौली के गांव बाकलपुर के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सत्यवीर पुत्र बालमुकंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर बैठी बेटी चांदनी को आगरा रेफर किया है।
वहीं थाना जलेसर क्षेत्र के अवागढ़ रोड पर मानसिक रूप से विक्षिप्त 25 वर्षीय अज्ञात युवक की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। थाना बागवाला के गांव धारिकपुर निवासी मोंटी पुत्र सुखवीर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
वहीं कासगंज अनुराग पुत्र महेश सिंह यादव एडवोकेट निवासी सहावर गेट अमापुर बस अड्डा दोस्तों के साथ अलीगढ़ से कार से लौट रहे थे। गोरहा के निकट मछलियों से भरी मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। सतीश पुत्र राजेंद्र निवासी मिरहची एटा, दान सहाय पुत्र मोहर सिंह निवासी नगला ताल कासगंज, उमाशंकर पुत्र रामपाल निवासी शीतलपुर एटा, प्रदीप कश्यप पुत्र सरवन सिंह निवासी रामबली कॉलोनी कासगंज घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। मेक्स पिकअप गाड़ी में भरी करीब एक क्विंटल मछली ग्रामीण लूट ले गए।
हरनाम सिंह (55) पुत्र भगवंत सिंह निवासी मलसई गंगीरी अलीगढ़ पुत्र प्रमोद के साले की शादी में बाइक से तैयवपुर सुजातगंज आ रहा था। उसके साथ में बेटा लीलाधर, पुत्री भारती व लता भी थी। पट्टी नगला के निकट रंगशाला के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हरनाम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों घायल हो गए।
कृष्णादेवी (58) पत्नी चोब सिंह निवासी नीवरी गुरुवार देर शाम खेत से लौट रही थी। सड़क पार करते सयम बइक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अलीगढ़ ले गए। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शब्बीर (60) पुत्र कल्लन खां निवासी खड़िया बाइक गिरने से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। वह गांव का चौकीदर था। अन्य हादसों में बनवारी लाल पुत्र मुंशीलाल निवासी नमेंनी कोतवाली कासगंज, सोनू सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी शाहाबाद, अलीगढ़, अमित पुत्र राजकुमार निवासी बिलराम, भूरे व सनोध पुत्र रामवीर निंवासी नगला समन अलीगंज एटा, अजय पुत्र भूरे निवासी नगला बरी गंजडुुंडवारा, शंकर पुत्र बल्देव निवासी नगला हरफू मारहरा एटा, लालता पुत्र मोहर पाल निवासी नगला हरफ मारहरा एटा, सत्यप्रकाश पुत्र अतर सिंह, राकेश पुत्र अतिवीर राजेश पुत्र अतर सिंह निवासी रामपुर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed