फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road accident in Beawar, two youths died, two injured

Agra News: बेवर में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो घायल

Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Beawar, two youths died, two injured
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर शनिवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जलालपुर मोड़ के समीप उस समय हुई, जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार, बेवर के शेरपुर चुहरपुर निवासी विपिन कुमार (45 वर्ष) अपने साथी रोहिताश के साथ किशनी क्षेत्र से राजमिस्त्री का काम कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रहे एलाऊ थाना क्षेत्र के इलाहाबांस निवासी हरिओम शाक्य (20 वर्ष), जो अपनी भाभी संध्या पत्नी उमेश शाक्य को लेकर अपने गांव जा रहे थे, उनकी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सवार सड़क पर गिर पड़े। उसी समय कुसमरा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर पड़े घायलों को रौंदता हुआ निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में विपिन कुमार और हरिओम शाक्य ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेवर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रोहिताश और संध्या शाक्य को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीईओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा के अनुसार पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed