फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident death two man in etah

कोहरे के कारण दो ट्रक की भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल

Tue, 09 Jan 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Tue, 09 Jan 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
road accident death two man in etah
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा में पशुओं को लेकर जा रहे ट्रक ने सामने से आ रहे दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। इससे सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई, जबकि पशु लेकर जा रहे ट्रक का चालक घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बरई निवासी अशोक (28) पुत्र उदयवीर ट्रक चालक है। मंगलवार सुबह को वह गांव के ही क्लीनर प्रेमवीर (18) पुत्र भूप्रसाद के साथ ट्रक में सीमेंट लेकर अलीगढ़ से मैनपुरी जा रहा था। उसका ट्रक थाना मलावन क्षेत्र के गांव छछैना समीप पहुंची ही था।
विज्ञापन


उसी समय सामने से पशुओं को लेकर आ रहे ट्रक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। इससे अशोक और क्लीनर प्रेमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का चालक यासीन पुत्र गफ्फार निवासी मकदुम नगर अलीगढ़ घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रकों की भिड़ंत की आवाज सुनकर गांव के लोग भागते हुए मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही हादसे के बाद सड़क पर लगे जाम को पुलिस मे हटवाया।

चपेट में आने से बचा टेम्पो

ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं को लेकर जा रहा ट्रक तेज रफ्तार में था। घना कोहरा होने के कारण चालक को टेम्पो नजर नहीं आया। इसे लेकर टेम्पो चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतार लिया। इसके बाद ट्रक चालक घबरा गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed