फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident death father daughter

Agra News: हादसे में बच गया पिता और मासूम पुत्री, नहीं आई खरोंच

Fri, 28 Apr 2023 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
road accident death father daughter
कासगंज। अतरौली मार्ग पर दोपहर के समय ट्रक और बाइक हादसे में बाइक पर सवार चार लोगों में से पिता पुत्री की मौत हो गई। जबकि इसी बाइक पर सवार पिता और उसकी मासूम पुत्री बाल बाल बच गए। दोनों के खरौंच भी नहीं आई। आशवार अली निवासी दादौं जनपद अलीगढ़ अपनी पुत्री सगीना के घर कन्नौज के झिल्लापुर गए हुए थे। शुक्रवार को दामाद चांदमियां और बेटी सगीना मासूम पुत्री चांदनी के साथ आशवार को बाइक पर सवार होकर दादौं वापस छोडऩे आ रहे थे। तभी बिलराम के पास हादसा हो गया। इस हादसे में आशवार अली और उनकी पुत्री की मौत हो गई। जबकि इसी हादसे में चांदमियां और मासूम पुत्री बाल बाल बच गई। लोगों की जुबान पर चर्चा थी कि एक बाप बेटी के जीवन की यात्रा पूरी हो गई। दूसरे पिता पुत्री ईश्वरीय कृपा से बच गए। हादसे के दौरान मां सगीना के कलेजे से मासूम चांदनी चिपटी हुई थी। जैसे ही ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी तो चांदनी मां के हाथ से छिटक कर दूर जा गिरी, लेकिन उसके कहीं भी खरौंच नहीं आई। इसी तरह से चांदनी के पिता बाइक चला रहे थे वह भी बच गए।
विज्ञापन


चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
कासगंज। सगीना के चार बच्चे हैं। जिसमें बड़ी बेटी 4 साल की सोनी, दूसरी 3 साल की बेटी ननिया, 2 वर्षीय बेटा चंदू और चौथी 7 माह की बेटी चांदनी है। सगीना की मौत से चारों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed