{"_id":"5f83f7848ebc3e9b9241ffea","slug":"road-accident-dcm-and-tractor-accident-many-workers-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः मजदूरों से भरे ट्रैक्टर में डीसीएम ने मारी टक्कर, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः मजदूरों से भरे ट्रैक्टर में डीसीएम ने मारी टक्कर, कई घायल
Mon, 12 Oct 2020 12:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:02 PM IST
सार
हादसे में डीसीएम के परिचालक सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर में डीसीएम ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के जाटवपुरी चौराहे से नगला बरी की ओर गलत साइड पर आ रहा श्रमिकों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सोमवार को सुबह डीसीएम से टकरा गया। हादसे में डीसीएम के परिचालक सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
थाना रामगढ़ के छपरिया, चिश्तीनगर सहित आस-पास क्षेत्र के श्रमिकों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाने के बाद जाटवपुरी चौराहे से ट्रैक्टर चालक गलत साइड से नगला बरी चौराहे की ओर आ रहा था। कोहिनूर रोड से थोड़ा आगे ट्रैक्टर बढ़ा था कि इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही डीसीएम ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा होते ही ट्रॉली में बैठे श्रमिक ट्रॉली से कूदने लगे।
इस दौरान करीब दस श्रमिक घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल श्रमिकों को उपचार के लिए निजी ट्रॉमा सेंटर में ले गए। डीसीएम के परिचलक मैनपुरी के करहल निवासी फरीद (29) पुत्र रशीद तथा थाना रामगढ़ के उर्दूनगर निवासी इरफान (18) पुत्र सुलेमान को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

ट्रॉली में सवार यह श्रमिक हुए घायल
ट्रॉली सवार घायल श्रमिकों में थाना रामगढ़ के चिश्ती नगर गली नंबर 35 निवासी अशरफ पुत्र जमीर, कोहिनूर रोड नूरनगर निवासी रियासत पुत्र अलाउद्दीन, छपरिया निवासी जुनेद पुत्र नसीफ, कश्मीरीगेट निवासी रहीश पुत्र रशीद, अरशद पुत्र इरशाद,गली नंबर 14 निवासी अली शान पुत्र कल्लू, करीम गंज निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र कदीर, थाना रसूलपुर शीतल खां निवासी नौशाद पुत्र मुन्ने खां और जमील अहमद शामिल हैं।
ट्रैक्टर में सवार श्रमिक जमील अहमद ने बताया कि ट्रैक्टर में करीब 50 श्रमिक सवार थे। दस के ही चोट लगी होने के कारण उनको भर्ती कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी ने कहा ट्रैक्टर एवं डीसीएम की टक्कर में दस श्रमिक घायल हुए हैं। ट्रैक्टर एवं डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।