फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident, car damage, kasganj

पीपल के पेड़ के चबूतरे पर चढ़ी कार, एक की मौत

Mon, 09 Dec 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
road accident, car damage, kasganj
कासगंज में पीपल के पेड़ के चबूतरे से टकराई कार - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर एक कार सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर चढ़ कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अरविंद (24) पुत्र चंद्रपाल निवासी मोहल्ला सिटी अपने साथी सचिन (18) पुत्र मुनेंद्र राघव निवासी आफीसर कॉलोनी ,शैलेश (23) पुत्र सुनहरीलाल और कुलदीप (22) पुत्र रामवीर निवासी आवास विकास कॉलोनी मेला मार्गशीर्ष देखने रविवार रात कार से गए थे।
विज्ञापन

मेला देखकर कार से लौटते समय उनकी कार एसपी कार्यालय के सामने पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे से जा टकराई। इस हादसे में चारों की गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अरविंद की मौत पर उसके परिजनों में चीख-पुकार मची है। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 को बरेली में था टेट का पेपर
हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद का 15 दिसंबर को यूपी टेट का एग्जाम था। इसको लेकर वह तैयारी कर भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed