{"_id":"5fae06fc8e052b5b940017b1","slug":"road-accident-at-yamuna-expressway-canter-and-bus-accident-two-died-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, कैंटर ने मजदूरों से भरी बस में मारी टक्कर, तीन की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, कैंटर ने मजदूरों से भरी बस में मारी टक्कर, तीन की मौत, 11 घायल
Fri, 13 Nov 2020 09:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Nov 2020 09:44 AM IST
सार
- पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
- करीमनगर दिल्ली से कोलकाता जा रहे थे मजदूर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन- 96 टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पशुओं से लदे कैंटर ने मजदूरों को लेकर जा रही बस में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 11 मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया गयाह है कि शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे टोल प्लाजा के पास एआरटीओ द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दस सवारियों को लेकर आगरा से नोएडा जा रही प्राइवेट बस को रोका गया था। बस को चालक महेश कुमार पुत्र नत्थी लाल निवासी शाहगंज आगरा, परिचालक प्रकाश पुत्र महाराम सिंह निवासी नगला खेरा सौंख मथुरा लेकर जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे आ रही मजदूरों से भरी करीमनगर दिल्ली से कोलकाता जा रही बस भी रुक गई। यह बस चालक गुलाब सिंह पुत्र तुल्ला सिंह निवासी पौरी उत्तराखंड व परिचालक शनि कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी नागलोई दिल्ली लेकर जा रहे थे। अचानक पीछे से तेजगति में पशुओं को लादकर ले जा रहे कैंटर ने मजदूरों से भरी बस में टक्कर मार दी। इससे बस डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में कैंटर में सवार सद्दाम (29) पुत्र अहसान निवासी जिरौली बागपत, चालक हनीफ (45) पुत्र नजरुद्दीन निवासी मिलाना दोगट बागपत तथा रविश (22) पुत्र फारुख निवासी बरनावा बिनौली बागपत की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
यह हुए घायल
मजदूर कंचन दास निवासी गोआन नादिया पश्चिम बंगाल, सुकुमार मुनसुर पुत्र मिगलाल सिख निवासी कोलकाता, समर मंडल पुत्र लक्ष्मन मंडल निवासी नादिया पश्चिम बंगाल, प्यादुलो निवासी संगम बिहार दिल्ली, सूरज संगम बिहारी, सावित्री दास कोलकाता, अशोक दास सरिता बिहार दिल्ली, कानचौन बैराग्य, कोलकाता, लालटू कोलकाता, सौम्या पाइन नाजीपुर कोलकाता, संतू पाई कोलकाता घायल हो गए।