{"_id":"60582998245d5f71f4307851","slug":"road-accident-at-agra-jaipur-highway-canter-and-bus-accident-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसा: बरात की बस में कैंटर ने मारी टक्कर, सात घायल, फतेहपुरसीकरी में हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसा: बरात की बस में कैंटर ने मारी टक्कर, सात घायल, फतेहपुरसीकरी में हुई दुर्घटना
Mon, 22 Mar 2021 10:52 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
आगरा जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेरहमोरी बांध के निकट बरात की एक बस में कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। घटना में सात लोग घायल हुए है। उपचार के लिए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से दो घायलों की गंभीर हालत होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। घटना के बाद बरात वाले घर में सन्नाटा फैला है।
बताया गया है कि राजस्थान के धौलपुर से सीकरी के गांव सीकरी चालीसा में खुर्शीद पुत्र नूर बख्श की बेटी की बरात हाईवे स्थित तेरहमोरी बांध के पास पहुंची थी। बस खड़ी थी तभी आगरा की ओर से तेज गति से आ रही कैंटर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर से बस के बराती इरफान, शाहरुख, जावेद, सलमान, रशीद और आरिफ घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया, प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।