फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rld Vice President Jayant Chaudhary Will Do Farmers Mahapanchayat In Mathura

किसान आंदोलन पर गरमाई रालोद की राजनीति, चार दिन में आठ किसान महापंचायत करेंगे जयंत चौधरी

Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rld Vice President Jayant Chaudhary Will Do Farmers Mahapanchayat In Mathura
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी मथुरा में 12, 16, 17 और 18  फरवरी को किसान पंचायतों को संबोधित करेंगे। चार दिन में वह जनपद की चार विधानसभाओं में महापंचायत कर किसानों को कृषि कानून से होने वाले नुकसान से रूबरू कराएंगे। यह जानकारी रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने दी।
विज्ञापन


रालोद उपाध्यक्ष की महापंचायतों को सफल बनाने के लिए गुरुवार को राधापुरम एस्टेट स्थित जिला कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पौनियां ने कहा कि जयंत चौधरी की महापंचायतें ऐतिहासिक होंगी। इसके लिए रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए हैं।
विज्ञापन


आगरा: ग्रामीणों ने की प्रेमी-प्रेमिका से बर्बरता, मुंह काला कर गांव में घुमाया, जूते भी मारे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 फरवरी प्रात: 11 बजे बरौली और दोपहर एक बजे पचावर, 16 फरवरी प्रात: 11 बजे शेरगढ़ और दोपहर एक बजे पैगांव, 17 फरवरी प्रात: 11 बजे नंदगांव और दोपहर एक बजे तूमौला, 18 फरवरी प्रात: 11 बजे मगोर्रा और दोपहर एक बजे भवनपुरा में रालोद उपाध्यक्ष किसान महापंचायतों को संबोधित करेंगे। बैठक में ठाकुर अतुल सिसौदिया, राजपाल भरंगर, देवराज सिंह, राजेंद्र, सुरेश भगत, यदुवीर सिसौदिया, विवेक देशवार, जगपाल सिंह, हरवीर चौधरी, कुंवरचंद रावत,  चौ. ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

जयंत की महापंचायत के लिए कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क   
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की 13 फरवरी को अकोला में महापंचायत होगी। इसके लिए चाहरवाटी इंटर कॉलेज में बैठक कर पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने को कहा गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, गोपीचंद, दुर्गेश बघेल, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, लोचन चौधरी रहे। महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, संजय फौजदार, अमित चौधरी, सत्यवीर रावत और प्रवीण माहौर ने अकोला के नगला परमार और जरुआ कटरा में जनसंपर्क किया।

राष्ट्रीय लोकराज पार्टी ने किया किसान आंदोलन का समर्थन 
राष्ट्रीय लोकराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी ने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिलकर आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के डेथ वारंट हैं और किसानों के विरुद्ध षड्यंत्र हैं। तीनों कृषि कानूनों को तत्काल सरकार रद्द कर एमएसपी की गारंटी का कानून किसान हित में बनाए। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृदुल शर्मा, कवींद्र यादव, दिनेश राजपूत आदि शामिल रहे। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed