फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RLD leaders clashed in the press conference in Mathura

मथुरा में रालोद नेता आपस में भिड़े: प्रेसवार्ता के दौरान हुई मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

Mon, 12 Jul 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 12:24 AM IST
सार

रालोद ने योगी सरकार के खिलाफ शंखनाद को पत्रकार वार्ता बुलाई थी। इसमें ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विरोधी दल के साथ नामांकन में जाने को लेकर रालोद नेताओं में मारपीट हो गई। 
 

विज्ञापन
RLD leaders clashed in the press conference in Mathura
मथुरा: रालोद नेताओं में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की पत्रकार वार्ता में रविवार को बलदेव ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रमुख और कार्यकर्ता के बीच लात-घूंसे चले। बीच-बचाव होता, उससे पहले दोनों तरफ से मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों ने अपने समर्थक बुला लिए। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विरोधी प्रत्याशी के साथ नामांकन में जाने को लेकर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

 
रविवार को शहर के एक होटल में रालोद के नवनियुक्त ब्रजप्रांत अध्यक्ष चौधरी जगपाल चौधरी सिंह और जिलाध्यक्ष बाबूलाल ने पत्रकार वार्ता बुलाई थी। यह प्रेसवार्ता में महंगाई के मुद्दे और योगी सरकार के खिलाफ शंखनाद करने की रणनीति पर थी। प्रेसवार्ता शुरू होते ही रालोद नेता रामवीर भरंगर, अपने बेटे नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख बलदेव अनिल भरंगर के संग पहुंचे। यहां पर पहले से ही बलदेव के बच्चन पहलवान भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


रालोद पदाधिकारियों के अनुसार बच्चन पर विरोधियों के संग जाने का आरोप लगा, इस पर रामवीर और उनके बेटे के साथ बच्चन की कहासुनी होने लगी। बस फिर क्या था, दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। ऐसा होते देख रालोद पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कराया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। दोनों ने अपने समर्थक बुला लिए। भीड़ होते ही माहौल गर्माने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद पदाधिकारियों ने रामवीर और अनिल को घर भेज दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने मारपीट की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि ये मामला आपसी है। दोनों पक्षों को बैठाकर जल्द ही सुलहनामा करा दिया जाएगा। रालोद पूरी तरह एकजुट है और संगठन में किसी भी प्रकार की कोई मतभेद नहीं है। उधर, कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि किसी की तरह से कोई तहरीर नहीं आई है, शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

रालोज के ब्रजप्रांत अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में ये रखीं बातें
- पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है।
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का घोंटा गया गला, नारी शक्ति का चीरहरण करके भाजपा ने जीत हासिल की है। 
- किसानों की फसल सरकार मूल्य पर नहीं खरीदी गई, किसान परेशान हो रहे हैं।
- यमुना प्रदूषण पर 500 करोड़ रुपये बहाए, फिर मैली यमुना, अविरल और स्वच्छ बने यमुना।
- रालोद की अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो बिजली व पानी मुफ्त दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed