फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RLD gears up for assembly elections; appoints nine zone coordinators.

Agra News: रालोद ने विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, नाै जोन कोर्डिनेटर नियुक्त

Mon, 13 Jul 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
RLD gears up for assembly elections; appoints nine zone coordinators.
आगरा। खेरागढ़ स्थित महावीर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) जिला संगठन आगरा की मासिक बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दाैरान जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने चुनाव के मद्देनजर खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र को नाै जोन में विभाजित कर हर जोन में एक-एक कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी। शर्मा ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में जोन कोर्डिनेटरों के माध्यम से जल्द ही सेक्टर अध्यक्षों और बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। युवा विंग के जिलाध्यक्ष रविंद्र चाहर ने युवाओं से संगठन को मजबूत कर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंजीत फौजी, हीरालाल लवानिया, चौधरी मांगेलाल, जसवंत सिंह, जयपाल भगौर, अभिषेक चौधरी, डॉ. जितेंद्र शर्मा, युवा महासचिव शिवम ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed