{"_id":"616c551a6224da322d2d14c4","slug":"rld-chief-jayant-chaudhary-public-meeting-postponed-due-rain-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रालोद मुखिया जयंत चौधरी की जनसभा फिर टली, अब 27 अक्तूबर को करेंगे चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रालोद मुखिया जयंत चौधरी की जनसभा फिर टली, अब 27 अक्तूबर को करेंगे चुनावी शंखनाद
Sun, 17 Oct 2021 10:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:23 PM IST
सार
आगरा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा टल गई है। यह सभा 18 अक्तूबर को किरावली में होनी थी, लेकिन बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया है। जिससे जनसभा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
रालोद मुखिया जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की 18 अक्तूबर को आगरा के किरावली में होने वाली जनसभा बारिश से मैदान में पानी भर जाने के कारण स्थगित कर दी गई है। अब यह जनसभा 27 अक्तूबर को होगी। यह जानकारी रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने दी।
विज्ञापन
किरावली में सोमवार को रालोद मुखिया जयंत चौधरी की जनसभा होनी थी। इसके लिए रालोद की स्थानीय संगठन द्वारा कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। जनसभा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता कई दिनों से जुटे हुए थे, लेकिन रविवार को बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि अब 27 अक्तूबर को जनसभा होगी। इससे रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ ही जनता भी मायूस है। इससे पहले नौ अक्तूबर को भी जनसभा में जयंत चौधरी शामिल नहीं हो पाए थे। अब सभी अगली तारीख को लेकर तैयारियों में जुटे गए हैं।
विज्ञापन