फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   river front scam CBI team raids BJP leader house in Agra

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: आगरा में भाजपा नेता नितिन गुप्ता के घर सीबीआई का छापा

Mon, 05 Jul 2021 12:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 12:50 PM IST
सार

पिछली सपा सरकार में महत्वाकांक्षी योजना रही गोमती रिवर फ्रंट में हुए घोटाले में सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन विंग ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसी मामले को लेकर आगरा में छापेमारी की गई है। 

विज्ञापन
river front scam CBI team raids BJP leader house in Agra
भाजपा नेता नितिन गुप्ता के इसी आवास पर सीबीआई ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने सोमवार को आगरा में भी छापेमारी की। सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे नितिन गुप्ता की पुरानी विजय नगर कॉलोनी स्थित कोठी में छानबीन की गई। टीम तीन घंटे तक रुकी। चर्चा है कि टीम ने नितिन गुप्ता की फर्म अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। नितिन गुप्ता इस समय भाजपा में हैं।

विज्ञापन


लखनऊ की गोमती रिवर फ्रंट सपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक थी। रिवर फ्रंट में मैसर्स अन्नपूर्णा ट्रेडर्स को करोड़ों रुपये का ठेका मिला था। इस योजना में घोटाले के मामले में सोमवार को सीबीआई ने केस दर्ज किया है। इसके बाद कई जगह छापेमारी की गई। 
विज्ञापन


नितिन गुप्ता का आवास पुरानी विजय नगर कालोनी में 94 नंबर कोठी में है। इस पते पर मैसर्स अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी पंजीकृत है। सुबह तकरीबन नौ बजे सीबीआई की दो सदस्यीय टीम नितिन गुप्ता के आवास पर पहुंची। टीम ने गेट को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद छानबीन शुरू की गई। इस दौरान किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि नितिन गुप्ता घर पर नहीं थे। इस पर टीम ने फर्म से संबंधित दस्तावेज चेक किए। इसके बाद कुछ दस्तावेज जब्त कर लिए। आवास में जो भी मिला उससे पूछताछ की गई। भाजपा नेता की फर्म ने रिवर फ्रंट में पत्थरों का काम किया था। दोपहर 12 बजे टीम वापस गई।

तीन राज्यों में एक साथ छापेमारी
गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट 1513 करोड़ रुपये का था। इसमें से 1437 करोड़ खर्च होने के बाद भी काम नहीं हो पाया था। प्रोजेक्ट में मनमाने तरीके से खर्च दिखाया गया था। सरकारी धन का बंदरबांट किया। सीबीआई ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के साथ ही राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी की। 

तीन घंटे तक रुकी टीम
सीबीआई की टीम नौ बजे नितिन गुप्ता के आवास पर पहुंच गई थी। यह देखकर आवास के बाहर लोगों की भीड़ लगी। मगर, किसी को यह पता नहीं चल सका कि आखिर अंदर क्या हो रहा है, सीबीआई की टीम 12 बजे बाहर आई, विजय नगर चौकी पर जाकर पुलिसकर्मियों से बात की। इसके बाद टीम चली गई। छापेमारी की पूर्व सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed