फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   riot control exercise in police line Agra

दंगा नियंत्रण अभ्यास: पुलिसकर्मियों का चूका निशाना, नहीं दाग पाए अश्रु गैस के गोले     

Sun, 12 Jun 2022 07:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 07:59 PM IST
सार

पुलिस लाइन आगरा में रविवार को दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। इस अभ्यास के दौरान कई पुलिसकर्मी ऐसे थे जो अश्रु गैस के गोले भी नहीं दाग पा रहे थे। फायरिंग के दौरान निशाना लगाना भी उन्हें नहीं आ रहा था।
 

विज्ञापन
riot control exercise in police line Agra
दंगा नियंत्रण अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जुमे की नमाज के बाद बलवे की घटनाओं के बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। उपद्रव के समय क्या करना चाहिए, कब किन हथियारों का इस्तेमाल करें, इन सबके बारे में जानकारी के लिए पुलिस लाइन आगरा में रविवार को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से एंटी राइट गन, अश्रु गैस के गोले चलवाए गए।

विज्ञापन

उपद्रव होने पर क्या करना है?

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि एडीजी जोन के आदेश पर हर सर्किल की पुलिस से दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया जा रहा है। इसी के तहत एत्मादपुर सर्किल की पुलिस की ड्रिल कराई गई। इसमें बताया गया कि अगर, उपद्रव होता है तो क्या करना चाहिए, इसमें एंटी राइट गन चलाई गईं। अश्रु गैस के गोले चलाए गए। बलवा होने पर क्या कार्रवाई करनी चाहिए, इसकी ड्रिल की गई।

विज्ञापन

 

riot control exercise in police line Agra
दंगा नियंत्रण अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

हर रविवार को कराया जाएगा अभ्यास

यह अभ्यास हर रविवार को कराया जाएगा। इसके जरिये पूरे जनपद में सुरक्षा की भावना को जागृत किया जाएगा। गोलियों की आवाज सुनकर पुलिस लाइन मैदान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। अभ्यास के दौरान कई पुलिसकर्मी ऐसे भी थे, जिन पर बंदूक चलाना नहीं आया। अश्रु गैस के गोले भी नहीं दाग पा रहे थे। फायरिंग के दौरान निशाना लगाना भी नहीं आया। इस पर प्रशिक्षक ने उन्हें जानकारी दी। सही निशाना लगाने के बारे बताया। पथराव के समय हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर की मदद से भीड़ पर काबू पाने के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed