{"_id":"60e30af0fa0cab50b53019ef","slug":"rift-in-the-relationship-between-husband-and-wife-due-to-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई से रिश्तों में दरार: मामला पहुंचा पुलिस के पास, खर्च बढ़ाकर देने पर पति संग जाने को तैयार हुई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई से रिश्तों में दरार: मामला पहुंचा पुलिस के पास, खर्च बढ़ाकर देने पर पति संग जाने को तैयार हुई पत्नी
Mon, 05 Jul 2021 07:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:06 PM IST
सार
लगातार बढ़ती महंगाई पति-पत्नी के रिश्तों में दरार डाल रही है। आगरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगाई से आम जनता परेशान है। इसका असर घर के बजट के साथ-साथ रिश्तों पर भी देखा जा रहा है। आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। पत्नी ने आरोप लगाया कि घर खर्च के लिए पति तीन हजार रुपये ही देता है, जबकि जरूरत ज्यादा की है। विरोध पर पति झगड़ा करता है। काउंसलर के समझाने पर पत्नी ने शर्त रख दी। घर खर्च के लिए ज्यादा रकम मांगी। पति के तैयार होने पर ही वह साथ गई।
विज्ञापन
महिला की शादी को 10 साल हो चुके हैं। पति एक जूता फैक्टरी में काम करता है। उनके एक बेटा है। पत्नी का आरोप था कि पति पांच साल से तीन हजार रुपये घर खर्च के लिए दे रहा है, जबकि महंगाई बढ़ गई है। दूध, फल-सब्जी और राशन के खर्च में यह रकम कम पड़ जाती है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि ज्यादा रुकम मांगने पर पति बात नहीं सुनता है। झगड़े पर उतारू हो जाता है। पति का कहना था कि पत्नी को रकम देने के बाद जो खर्च आता है, वह खुद ही उठाता है। इसके बावजूद पत्नी अनावश्यक रकम मांग रही है। वह उसके पास रुपये नहीं रहने देना चाहती है। पति-पत्नी की बात सुनने के बाद काउंसलर ने समझाया।
विज्ञापन
पति से कहा कि वह घर के बजट की रकम को बढ़ा दे। इस पर पति तैयार हो गया। इसके बाद पत्नी उसके साथ चली गई। उधर, परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 45 जोड़े बुलाए गए थे। 43 में पति-पत्नी आए। 15 में एक ही पक्ष आया। तीन में समझौता हुआ। पांच में तारीख दी गईं। 18 फाइलों को निस्तारित किया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।