फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reward gangster shot in police encounter in Agra admitted to hospital

Agra Encounter: आगरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने के बाद पकड़ा गया इनामी

Fri, 24 Mar 2023 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 09:53 AM IST
सार

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में एसओजी और स्वाट टीम के साथ दस हजार के इनामी बदमाश एत्मादपुर निवासी मनोज उर्फ टोटी की मुठभेड़ हो गई। आरोपित पर लूट आदि के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Reward gangster shot in police encounter in Agra admitted to hospital
पुलिस हिरासत में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में भदरौली नहर के पास बृहस्पतिवार की रात इनामी बदमाश की पिनाहट पुलिस से मुठभेड़ हो गई। थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी जवाब में गोलियां दागी। एक गोली बदमाश के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पिनाहट नीरज पवार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश भदरौली नहर के पास किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से आया है। इस पर पुलिस टीम के साथ उन्होंने बदमाश की घेराबंदी की। जैसे ही उसे पुलिस के आने की आहट हुई, तो उसने पुलिसवालों पर तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने भी खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन


इससे एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। पकड़ा गया बदमाश मनोज उर्फ टोंटी निवासी रहनकला, एत्मादपुर है। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में वांछित रहा है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed