फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reward arrested for firing, assault incident

पीरछल्ला में फायरिंग, मारपीट की घटना का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Reward arrested for firing, assault incident
कासगंज। शहर के मोहल्ला नवाब, पीरछल्ला में हुए विवाद के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25000 रुपये का इनाम था। पुलिस को उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला है। पूछताछ में बरामद तमंचा से घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

आठ नवंबर को मोहल्ला नवाब के बड्डूनगर स्थित पीरछल्ला में नशे की पुड़िया बेचने से मना करने के विवाद में मारपीट और फायरिंग की वारदात अंजाम दी गई थी। इस दौरान मीट मार्केट निवासी अजीम गोली लगने से घायल हो गया था। अजीम के भाई आसिफ ने सात आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। आरोपी तौहीद के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये इनाम का एलान किया था। पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे की निगरानी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। 12 नवंबर की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी तौहीद निवासी मीट मार्केट, पीरछल्ला, नदरई में हजारा नहर के पुल के पास है। पुलिस ने वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। पूछताछ में बताया कि इसी तमंचे से उसने आठ नवंबर को विवाद के दौरान अजीम को गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौहीद पर कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
शहर के मोहल्ला नवाब के मीट मार्केट पीरछल्ला निवासी आरोपी तौहीद पर कई जिलों के थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर जनपद में 17, जनपद हाथरस, एटा, फर्रुखाबाद में एक-एक मुकदमा दर्ज है।

आठ नवंबर को पीरछल्ला में हुई मारपीट, फायरिंग की घटना का एक आरोपी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। फरार छह आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी ने इसी तमंचे से वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।- बीबजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed