फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revised budget proposal for construction of Kalinadi bridge approved

Agra News: कालीनदी पुल निर्माण के पुनरीक्षित बजट प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Fri, 26 Jan 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Revised budget proposal for construction of Kalinadi bridge approved
कासगंज। कैनाल रूट बाईपास पर कालीनदी पर बनाया जा रहे पुल का निर्माण बजट के अभाव में लटका हुआ था। पुल निर्माण की लागत बढ़ जाने के कारण पुनरीक्षित बजट के लिए सेतु निगम ने पत्रावली शासन को भेजी थी। करीब 3 करोड़ अतिरिक्त रकम का प्रस्ताव भेजा गया। जिसे शासन ने मंजूर कर दिया है। अब धनराशि मिलने पर पुल का निर्माण तेजी से शुरू हो जाएगा। यह पुल का निर्माण मार्च माह तक पूरा होने की उम्मीद है। 29 करोड़ 74 लाख 8 हजार रुपये की लागत से कैनाल रूट बाईपास पर पुल का निर्माण वर्ष 2020 में शुरू किया गया। यह पुल नदरई झाल के पुल के समानांतर बनाया जा रहा है। पुल का निर्माण काफी हो चुका है। शासन के द्वारा जारी की गई धनराशि का उपयोग कर लिया गया। निर्माण सामग्री पर महंगाई के कारण पुल निर्माण की लागत बढ़ गई। यह देखते हुए सेतु निगम ने पुनरीक्षित प्रस्ताव 33 करोड़ 12 लाख 85 हजार का भेजा। तीन करोड़ से अधिक की लागत पुल के निर्माण में बढ़ गई। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed