फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revenue department officials stuck in village development works

ग्राम विकास कार्यों में रोडा अटका रहे राजस्व विभाग के अधिकारी

Tue, 17 Aug 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Revenue department officials stuck in village development works
फिरोजाबाद। जिला प्रधान संगठन ने राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा ग्राम विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्रधान संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में सीडीओ से मिला।
विज्ञापन

जिला प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राम निवास यादव के अनुसार ग्राम पंचायतों द्वारा सचिवालयों का निर्माण शासन की मंशा के अनुसार कराया जा रहा है, लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ग्राम विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कराने एवं ग्राम सभा की भूमि पर कब्ज कराने पर आमादा हैं।
विज्ञापन

प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष ने सीडीओ को दिए एक शिकायती पत्र में राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर ग्राम पंचायत सचिवों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अली नगर कैंजरा फिरोजाबाद में एसडीएम द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। मदावली में खाद के गड्ढों, मौढा में पार्क की भूमि, जरौली खुर्द में विद्यालय की भूमि एवं इटौरा में चकरोड पर अवैध कब्जा का प्रयास हो रहा है। सीडीओ से मिलने पहुंचे प्रधानों में ग्राम विकास संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव के अलावा इटौरा के प्रधान सूबेदार सिंह, मदावली के दिनेश कुमार, अली नगर कैंजरा के नीरज कुमार एवं कई प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed