फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revenge By Molestation Woman Acid Attack On Accused In Collectrate

दुष्कर्म पीड़िता ने कलक्ट्रेट में आरोपी पर फेंका तेजाब, युवक बचा...बहन झुलसी

Fri, 13 Nov 2020 10:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Nov 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Revenge By Molestation Woman Acid Attack On Accused In Collectrate
आगरा कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
आगरा कलक्ट्रेट स्थित एसीएम प्रथम की कोर्ट में तारीख करने आई दुष्कर्म पीड़ित महिला आरोपी युवक और उसकी बहन से भिड़ गई। आरोप है कि महिला ने युवक और उसकी बहन के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान युवक बच गया, लेकिन उसकी बहन पर तेजाब के छींटे गिर गए। इससे वह झुलस गई। वहीं तेजाब फेंकने वाली महिला भी झुलस गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तेजाब फेंकने की आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


महिला ने सात फरवरी 2019 को कोर्ट के आदेश पर इंजीनियर्स कॉलोनी निवासी युवक, उसके पिता और मां खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद युवक और मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान साक्ष्य के अभाव में युवक के पिता का नाम मुकदमे से निकाल दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई भी की थी। आरोपी युवक और पीड़ित महिला जगदीशपुरा क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में रहते हैं। उनको पिछले दिनों मुचलका पाबंद किया गया था। इसी सिलसिले में एसीएम प्रथम की कोर्ट में बृहस्पतिवार को तारीख थी। इस पर महिला आई थी। वही आरोपी और उसकी बहन भी पहुंचे। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे महिला और आरोपी युवक अपनी बहन के साथ एसीएम कोर्ट में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में रखकर लाई थी तेजाब से भरी शीशी
सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह ने बताया कि कोर्ट से वापस आते समय दुष्कर्म के मुकदमे की वादी महिला और आरोपी युवक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि तभी महिला ने एक शीशी निकाल ली। इसके बाद आरोपी पर डालने लगी मगर वह दूर हट गया। लेकिन युवक की बहन पर तेजाब गिरा। उसके हाथ और पैर झुलस गए। वहीं फेंकने वाली महिला भी झुलस गई ।

कलक्ट्रेट में मच गई अफरातफरी
घटना से कलक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी मच गई। सीओ ने बताया कि झुलसी युवती की तहरीर पर महिला के खिलाफ तेजाब हमले की धारा 326 ए में मुकदमा दर्ज किया गया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शीशी बरामद हो गई है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। 

आरोपी के खिलाफ लिखकर लाई थी प्रार्थनापत्र 
पुलिस का कहना है कि महिला तेजाब अपने पैर पर डालकर युवक पर आरोप लगाने की योजना बनाकर आई थी। उसके पास मिले प्रार्थनापत्र में लिखा है कि आरोपी उसको तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। समझौते का दबाव बना रहे हैं। कभी भी तेजाब डाल सकते हैं। 

आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान
डीजीसी ( क्राइम ) वसंत गुप्ता के मुताबिक, तेजाब फेंकने के मामले में आईपीसी की धारा 326 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है। इसमें 10 साल से आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed