फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired soldier murdered Jewellery worth Rs 7 lakh stolen police empty handed even after 15 days

UP: रिटायर्ड फौजी की हत्या... 7 लाख के गहने हुए चोरी, वारदात के 15 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Tue, 19 Aug 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 09:59 AM IST
सार

आगरा के बिचपुरी में  रिटायर्ड फौजी की हत्या और चोरी के मामले में पुलिस 15 दिन बाद भी खाली हाथ है। परिजनों ने पुलिस से खुलासे की मांग की है।

विज्ञापन
Retired soldier murdered Jewellery worth Rs 7 lakh stolen police empty handed even after 15 days
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिचपुरी के गांव कराहरा में चार अगस्त की रात बदमाशों ने घर में अकेले सो रहे रिटायर्ड फौजी बनवीर सिंह (60) की हत्या करके करीब 7 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी किए थे। मृतक के छोटे भाई हरेंद्र सिंह ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के 14 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। परिजनों ने पुलिस से खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन


थाना किरावली के गांव कराहरा निवासी हरेंद्र उर्फ पप्पू ठेकेदार ने बताया है कि वे पांच भाई थे। चार भाई आगरा शहर में रहते हैं। दूसरे नंबर के भाई बनवीर सिंह अपनी पत्नी ओमवती के साथ गांव में रहते थे। भाई हरेंद्र के मुताबिक बनवीर सिंह 2001 में फौज से रिटायर्ड हुए थे। उनके दोनों बेटे रविंद्र और राहुल की शादी हो चुकी है। रविंद्र अवधपुरी और राहुल शास्त्रीपुरम में रहता है।
विज्ञापन


पत्नी ओमवती का स्वास्थ्य खराब होंने के कारण वह बड़े बेटे के पास अवधपुरी गई थी। घर पर बनवीर सिंह अकेले थे। पांच अगस्त की सुबह साढ़े दस बजे ओमवती वापस घर पर आई तो, देखा कि पति का शव कमरे में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अंतिम संस्कार के बाद पत्नी ओमवती को घर में चोरी होने की जानकारी हुई। हरेंद्र ने बताया कि करीब सात लाख रुपए के सोने एवं चांदी के आभूषणों के अलावा 50,000 हजार की नकद भी गायब थी। हरेंद्र ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने हत्या के बाद घर में चोरी की थी। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा गौरव सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिेपोर्ट के अनुसार बनवीर सिंह की मौत गला दबाने के कारण हुई है। खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीम लगी हुई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed