फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired post office employee commits suicide by shooting himself agra news

आगरा: सेवानिवृत्त कर्मचारी ने सीने में गोली मारकर की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान

Tue, 27 Jul 2021 11:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Jul 2021 11:57 AM IST
सार

केदार नगर में डाकघर से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय सुनहरी लाल शर्मा ने मंगलवार सुबह 9:30 बजे सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस समय घटना हुई, उस समय घर में उनकी पत्नी, बेटा और पुत्र वधू मौजूद थीं। सभी घरों में अपने कमरों में थे।

विज्ञापन
Retired post office employee commits suicide by shooting himself agra news
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के केदार नगर स्थित रामपुरी कॉलोनी में मंगलवार सुबह बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह डाक विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। पूर्व फौजी भी थे। डेढ़ साल से बीमारी से परेशान चल रहे थे। गले में पड़ी नली से उन्हें खाना दिया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि घर से लाइसेंसी बंदूक मिली है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या का है।  

विज्ञापन


70 वर्षीय सुनहरी लाल शर्मा ने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद डाक विभाग में नौकरी की। वहां से भी सेवानिवृत्त हो गए। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। दो बेटे इंजीनियर हैं, जबकि तीसरा विदेश में रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह तकरीबन आठ बजे परिजनों ने सुनहरी लाल शर्मा के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। इस पर सभी दौड़ पड़े। कमरे में सुनहरीलाल शर्मा खून से लथपथ पड़े थे। उनके सीने में गोली लगी हुई थी। उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि सुनहरी लाल डेढ़ साल से बीमारी से परेशान थे। उनका ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया था। वह चल फिर भी नहीं पाते थे। परिजन उन्हें गले में पड़ी नली से खाना देते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कई दिन से नली से दिया जाने वाला भोजन भी गले में आ जाता था। इससे काफी दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर को दिखा रहे थे। इससे पहले ही सुनहरी परेशान थे। घर में लाइसेंसी बंदूक मिली है। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में कोहराम
परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने सोचा भी नहीं था कि सुनहरी लाल यह कदम उठा लेंगे।

केंद्रीय मंत्री पर टिप्पणी: फिरोजाबाद के प्रोफेसर शहरयार अली को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed