फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Objectionable Comment On Union Minister Case Professor Shahryar Ali Gets Bail Will Come Out From Jail

केंद्रीय मंत्री पर टिप्पणी: फिरोजाबाद के प्रोफेसर शहरयार अली को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर

Tue, 27 Jul 2021 11:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Jul 2021 11:10 AM IST
सार

एसआरके महाविद्यालय को एसोसिएट प्रोफेसर शहरयार अली ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप था। इस मामले में नामित पार्षद उदय प्रताप की तहरीर पर मुकदमा थाना रामगढ़ में दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Objectionable Comment On Union Minister Case Professor Shahryar Ali Gets Bail Will Come Out From Jail
फिरोजाबाद पुलिस के साथ टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी एसआरके महाविद्यालय के प्रोफेसर शहरयार अली की जमानत अर्जी को अपर जिला जज एफटीसी अनुराग शर्मा ने स्वीकार कर लिया। एक-एक लाख के दो जमानती लगाने होंगे। जमानत देने से पूर्व काफी बहस हुई।

विज्ञापन

 
एसआरके महाविद्यालय को एसोसिएट प्रोफेसर शहरयार अली ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप था। इस मामले में नामित पार्षद उदय प्रताप की तहरीर पर मुकदमा थाना रामगढ़ में दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी से बचने को प्रोफेसर ने हाईकोर्ट से सुप्रीमकोर्ट तक दौड़ लगाई थी लेकिन राहत नहीं मिलते देख 22 जुलाई को सीजेएम के यहां आत्मसमर्पण किया था। सीजेएम कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर जिला जज के यहां अपील की थी। मामला सुनवाई को अपर जिला जज एफटीसी अनुराग शर्मा की अदालत में स्थानांतरित हुआ था। 'जमानत देने के बजाय सुनवाई को 26 जुलाई की तिथि नियत की थी। इसके कारण प्रोफेसर को जेल जाना पड़ा था। सोमवार को अपर जिला जज एफटीसी अनुराग शर्मा के न्यायालय में जमानत अर्जी पर चली सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता अवधेश शर्मा, नानकचंद्र भट्ट, विजय कुमार शर्मा, प्रभात अग्रवाल ने कभी तर्क रखे। प्रोफेसर की ओर से अब्दुल सलाम एडवोकेट एवं अब्दुल नगीन खान ने पक्ष रखा। आखिर प्रोफेसर शहरयार अली की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। अब्दुल सलाम एडवोकेट ने बताया कि प्रोफेसर शहरयार अली को जमानत मिल गई है। शीघ्र ही वह जेल से बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन


पहले भी चर्चाओं में रहे हैं प्रोफेसर
एसआरके कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर पहले भी कई बार चर्चाओं में आए हैं। वर्ष 2012 में छात्रों ने आरोप लगाया था कि रविवार के दिन में कॉलेज में शोध कर रही छात्रा को उन्होंने बुलाया था। लेकिन कुछ लोगों को इसकी जैसे ही भनक लगी, वह कॉलेज जा पहुंचे। प्रोफेसर का यह मामला कॉलेज के साथ पूरे शहर में चर्चा में रहा था। कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी ने इस मामले को लेकर जांच कमेटी भी गठित की। इसी तरह मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का भी आरोप प्रोफेसर पर लगाया जा चुका है। हालांकि इन मामलों में प्रोफेसर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई: गैस के दामों ने निकाला उज्जवला योजना का दम, चूल्हा फूंकने को मजबूर महिलाएं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed