फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired army personnel Son shoots himself with pistol in Agra

Agra News: लाइसेंसी पिस्टल से पूर्व फौजी के बेटे ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर 

Sun, 19 Jun 2022 03:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 03:03 PM IST
सार

पूर्व फौजी के बेटे ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
 

विज्ञापन
Retired army personnel Son shoots himself with pistol in Agra
suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित नील पद्म कुंज कॉलोनी में रविवार सुबह सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी विजेंद्र सिंह के बेटे रोहित (24) ने कमरे में खुद को कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कमरे में आए परिजन बेटे को अस्पताल ले गए। युवक की हालत गंभीर है। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। उसने यह कदम क्यों उठाया? इसकी जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि विजेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। रविवार सुबह आठ बजे विजेंद्र सिंह, उनकी पत्नी और दो बेटे घर में मौजूद थे। बड़ा बेटा रोहित एक ऑटो मोबाइल कंपनी के शोरूम में काम करता है। वह अचानक अपने कमरे में गया। 

विज्ञापन

युवक की हालत गंभीर 

कुछ देर बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन कमरे में पहुंचे तो रोहित लहूलुहान पड़ा था। उसकी कनपटी से खून निकल रहा था। उसके हाथ में पिता की लाइसेंसी पिस्टल लगी थी। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोहित को हाईवे स्थित निजी अस्पताल में लेकर आए। उसको वेंटीलेटर पर रखा गया है। उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अस्पताल से जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। परिजनों से बात की गई। मगर, वह यह नहीं बता पाए कि रोहित ने यह कदम क्यों उठाया? रोहित के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। घर से कोई नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पिस्टल को जब्त कर लिया। यह विजेंद्र सिंह की लाइसेंसी पिस्टल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed